- Advertisement -
HomeRajasthan Newsसीकर : हमारा पुस्तकालय योजना के तहत अब गर्मियों की छुट्टियों में...

सीकर : हमारा पुस्तकालय योजना के तहत अब गर्मियों की छुट्टियों में घर पर भी पढ़ाएगा शिक्षा विभाग

- Advertisement -

आजकल राजस्थान सीकर,

शिक्षा विभाग ने बच्चों की योग्यता बढ़ाने एवं पुस्तकों के उपयोग के लिए अनूठी कवायद शुरू की हैं। प्रदेश में यह अनूठी कवायद सबसे पहले सीकर में शुरू की जा रही है। शिक्षा विभाग ने हमारा पुस्तकालय योजना शुरू की है। योजना के तहत स्कूलों के पुस्तकालयों में धूल फांक रही पुस्तकों को अब विद्यार्थियों को वितरित किया जाएगा, ताकि वे छुट्टियों में इसे पढ़ सके। इसके लिए जिले के सभी संस्था प्रधानों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
योजना के तहत हर विद्यार्थी तक पहुंच
शिक्षा विभाग ने हमारा पुस्तकालय योजना के तहत कक्षा 2 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय की पुस्तकें वितरित की जाएंगी। विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन अवकाश में पुस्तकें पढ़ेंगे और जब छुट्टियों के बाद स्कूल आएंगे, तो उन्हें उस पुस्तक से संबंधित एक रिव्यू भी लिखना होगा।
बुुुक रिव्यू,मूल्यांकन, पुरस्कार

विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए बुक रिव्यू को एकत्रित कर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। सबसे अच्छा बुक रिव्यू लिखने वाले पहले तीन विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले इन पुस्तकालयों की आलमारियों की साफ-सफाई तक नहीं हो पाती थी। 
महापुरुषों के नाम पर हुए पुस्तकालय 
स्कूलों के पुस्तकालयों का नाम किसी भी महापुरुषों के नाम से किया गया हैं। पुस्तकालय में लंबे समय से रखी पुस्तकें भी छात्रों के उपयोग में आएंगी। विद्यार्थी पुस्तक पढऩे के लिए प्रेरित होंग। विचारों को लिपिबद्ध करना भी सीखेंगे।
सबसे पहले सीकर से
योजना पुस्तकों के प्रति रूचि जागृत करने के लिए शुरू की गई है। अभी सीकर जिले से इसकी शुरुआत की गई है।

पांचवीं में 4160 बच्चों की ए-प्लस ग्रेड 
सीकर. प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को एनआइसी ने पूरे प्रदेश में एक साथ जारी किया है। प्रधानाचार्य डाइट मोहम्मद अमीन ने बताया कि जिले में पांचवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 49,643 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 601 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 49,042 में से 4,160 विद्यार्थियों ने ए-प्लस ग्रेड प्राप्त की है। ए-प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाले 2,413 विद्यार्थी निजी स्कूलों से तथा 1,747 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं। इसके अलावा ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 28,847 एवं 13,378 बी ग्रेड, 2,583 ने सी ग्रेड तथा 74 ने डी ग्रेड हासिल की हैं। विद्यार्थियों के ग्रेडिंग युक्त प्रमाण पत्र डाइट की ओर से जारी होंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -