- Advertisement -
HomeRajasthan Newsव्हीलचेयर पर नामांकन भरने वाली साध्वी प्रज्ञा, वायरल वीडियो में डांस करती...

व्हीलचेयर पर नामांकन भरने वाली साध्वी प्रज्ञा, वायरल वीडियो में डांस करती दिखी

- Advertisement -

बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंधी समाज के महिलाओं के साथ सिंधी गीत पर ठुमके लगाती नजर आई हैं।

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा इस दौरान वोट मांगने गईं थी।

दरअसल, वीडियो भोपाल का है जहां बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंधी समाज के महिलाओं के साथ सिंधी गीत पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. सिंधी गीत पर डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं चर्चा यह भी है कि एक ओर व्हीलचेयर पर नामांकन फॉर्म भरने पहुंची साध्वी प्रज्ञा अब डांस करती नजर आ रही हैं।

पिछले दिनों साध्वी प्रज्ञा व्हील चेयर पर बैठकर नामांकन करने पहुंची थीं. उनके बारे में यह भी चर्चा थी कि तबीयत कम ठीक होने के कारण वे व्हील चेयर पर बैठती हैं. हालांकि कई मौकों पर वे पैदल चलती भी नजर आई हैं. और अब तो वे डांस करती भी नजर आ रही हैं।साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने स्वास्थ्य कारणों से ही जमानत पर हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -