- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatराष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र)विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी 3 वर्ष के लिए...

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र)विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी 3 वर्ष के लिए कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत

- Advertisement -


आजकलराजस्थान / जयपुर 17 जुलाई ।

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी को 3 वर्ष के लिए राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) की कार्यकारिणी का सदस्य  मनोनीत किया है ।   लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र ) के पदेन सभापति हैं। कार्यकारिणी समिति पर भारत क्षेत्र में संघ की गतिविधियों का नियंत्रण व प्रबंधन का उत्तयरदायित्व है । संघ का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों  का संरक्षण करना है । राष्ट्रमण्डलीय संसदीय संघ की कार्यकारिणी में बिहार, आसाम, उत्तराखण्ड , उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष भी सदस्य  है । 
उल्लेलखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के पदेन सभापति है । राजस्थान विधानसभा के सभी सदस्य पदेन सदस्य हैं।
श्रीमती किरण अनुपम खेर सांसद, राष्ट्रमण्डलीय महिला संघ (भारत क्षेत्र) की सभापति एवं श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव, लोकसभा महासचिव संघ की क्षेत्रीय सचिव मनोनीत की गई है।   

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -