- Advertisement -
HomeRajasthan Newsराजस्थान: मौसम विभाग की चेतावनी, तेज अंधड़ के साथ तेज बारिश की...

राजस्थान: मौसम विभाग की चेतावनी, तेज अंधड़ के साथ तेज बारिश की संभावना

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / जयपुर।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। प्री मानसून बारिश से जयपुर की सड़कें लबालब हो गई। सुबह 6 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं करीब नौ बजे तेज बारिश हुई, करीब आधा घंटे हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। सुबह छह बजे से शुरु हुई बारिश का दौर करीब पांच घंटे चला।
शहर में हुई बारिश से मौसम में ठंडक रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होने की वजह से पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 20 जून तक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही इसके साथ अंधड़-आंधी की चेतावनी दी गई है।

सर्वाधिक बारिश जयपुर कलक्ट्रेट पर
जयपुर जिले में सर्वाधिक बारिश जयपुर कलक्ट्रेट पर दर्ज की गई। यहां 41 एमएम यानी डेढ़ इंच बारिश हुई। वहीं सांगानेर में 14 और आमेर में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। इधर मौसम विभाग ने एक दिन पहले राजधानी सहित प्रदेश में दो दिन का ओरेंज अलर्ट जारी का तेज बारिश की चेतावनी दी थी।

जयपुर में कहां कितनी बारिश
स्थान : बारिश एमएम
कलक्ट्रेट 41सांगानेर : 14
आमेर : 10चौमूं : 10
शाहपुरा 16बस्सी : 5
फागी : 1चाकसू : 6
कोटपूतली : 2कोटखावदा : 3
किशन रेनवल : 1

सड़कों पर भरा पानी, बनी जाम की स्थिती
जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर पानी-पानी हो गया। पानी देख वाहनों पर पहिए रुक गए। इससे पूरा शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सुबह ऑफिस टाइम होने के कारण लोग दफ्तरों के लिए लेट हो गए। मोटरसाइकिल और कार के पहिए पानी में डूब गए। ऐसे में बारिश के बीच लोग वाहनों को धक्का देकर ले जाते हुए। राजधानी की सड़कों पर जाम लग गया। सोडाला, झोटवाड़ा, सांगानेर, अजमेर रोड, गुर्जर की थड़ी, कलेक्ट्रेट सर्कल, पानीपेंच, विद्याधर नगर, सीकर रोड, एमआई रोड पर बारिश के बाद दो घंटे तक यातायात सुचारू नहीं हो पाया। यह स्थिति तो तब है जब अभी मानसून प्रदेश में नहीं आया। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि मानसून में शहर के हालात कैसे रहेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -