- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatराजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, दिल्ली एम्स में भर्ती...

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, दिल्ली एम्स में भर्ती थे।

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / जयपुर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख मदन लाल सैनी का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य भी थे। राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की मंगलवार की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उनका नुकसान सहन करने की शक्ति दें। आत्मा को शांति मिले।”

शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे खुद मदन लाल सैनी से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचीं। जहां राजे ने मदनलाल सैनी के पास कुछ देर रुककर उनसे बातचीत की। उनके हाल जाने थे। जिसके बाद ही उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था।

मदद लाल सैनी को पिछले साल जून में ही राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

मदन लाल सैनी का परिचय

मदन लाल सैनी झुंझुनूं के गुढ़ा विधानसभा से विधायक रहे। सैनी जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं।इससे पहले वह बीजेपी में प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। बीजेपी की अनुशासन समिति का काम भी सैनी संभाल चुके हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -