आजकलराजस्थान / जालोर
शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र जालौर
शादी के दूसरे दिन बुधवार होने से परिजनों ने दुल्हन को विदाई नहीं दी तो आक्रोशित दूल्हे ने परिजनों के साथ मिलकर दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दुल्हन के पिता की मौत हो गई, जबकि मां और भाई गंभीर घायल हो गए।
पुलिस ने आरोपी दूल्हे समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल बाघसिंह ने बताया कि बुधवार रात को रामदेव कॉलोनी निवासी पपीया ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसकी बहन गीता की शादी रणछोड़ नगर निवासी अशोक उर्फ असीया पुत्र पकाराम भील के साथ तय हुई थी। सोमवार को बरात आई और मंगलवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने बुधवार को विदाई देने की बात कही तो दुल्हन पक्ष ने इसके लिए गुरुवार का दिन तय किया। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया।बुधवार सुबह दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया, लेकिन रात करीब 10 बजे उसने परिजनों के साथ आकर दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दुल्हन के पिता दुदाराम(62), मां ढेली व भाई पांचाराम घायल हो गए।उपचार के दौरान दुदाराम की मौत हो गई।
पुलिस ने दूल्हा अशोक, ससुर पकाराम, सास पेपी, दूल्हे के बहनोई सुकाराम, चचेरे भाई श्रवण, रेवत निवासी चंपाराम, लाकाराम, केशव नगर निवासी अमराराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।दुल्हन गीता समेत परिजन थाना क्षेत्र के मौक गांव में रहते है। उनका मकान रणछोड़ नगर में भी बना हुआहै। मौक गांव में भील समाज के किसी व्यक्ति की मृत्यु होने से शोक था। इस पर गीता की शादी के लिए वे रणछोड़ नगर स्थित अपने मकान में शादी करने आए थे। विवाद के बाद मारपीट की घटना इसी घर में हुई थी।