- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsतुनवां के जोहड़ी में रामदेवजी के मंदिर से दो साल पहले चुराए...

तुनवां के जोहड़ी में रामदेवजी के मंदिर से दो साल पहले चुराए छत्र चोर वापस छोड़ गया।

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / नेछवा(सीकर)

नेछवा के समीप गांव तुनवां के जोहड़ी में बने रामदेव जी महाराज के मंदिर से दो वर्ष पूर्व चोरी हुए आधा दर्जन से ज्यादा चांदी के छत्र को चोर वापस मन्दिर में ही छोड़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को गांव का एक व्यक्ति भागु राम गोस्वामी मन्दिर गया था।मन्दिर में दर्शन के बाद वह पुजारी रामनिवास जी शर्मा के पास बैठकर बातें कर रहा था कि उसे मन्दिर के पास बने चबूतरे पर कपड़े की पोटली में कुछ बंधा हुआ सा नज़र आया,जिसको दोनों ने खोलकर देखा तो महिला की सूती ओढ़नी के कपड़े में चांदी के छत्र तोड़ मरोड़ कर रखे मिले।

पुजारी व गांव वालों ने छत्र इसी मंदिर के होने की बात स्वीकार की है जो कि दो साल पूर्व चोरी हो गए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि चोर को निश्चित ही कोई भय शता रहा होगा या भगवान की आस्था की वजह से हुई ग्लानि की वजह से छत्र वापस पटक गया लगता है।इस घटना से भगवान के प्रति आस्था में और अधिक बल मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -