- Advertisement -
HomeRajasthan Newsगोविंद सिंह डोटासरा:इतिहास में जो सही है वही पढ़ाया जाएगा।

गोविंद सिंह डोटासरा:इतिहास में जो सही है वही पढ़ाया जाएगा।

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / जयपुर,

राजस्थान स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव के मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच राजस्थान के शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने किताब व किताब के चैप्टर को लेकर एक और बयान दिया है कि पिछली सरकार ने सती का महिमामंडन किया था, इसलिए शिक्षा विभाग को फोटो हटाने का फैसला करना पड़ा था। 

डोटासरा ने कहा, सती महिमामंडन से हम आगे आने वाली पीढ़ी को गलत मैसेज नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो इतिहास में सही है वही बच्चों को पढ़ाया जाएगा। 

डोटासरा ने कहा कि सन् 1947 से लेकर जब से देश आजाद हुआ। राजस्थान में कई पार्टीयों की सरकारे रही भैंरोसिंह शेखावत भी मुख्यमंत्री रहें, वसुंधरा राजे भी मुख्यमंत्री रही और घनश्याम तिवाड़ी भी शिक्षा मंत्री रहे है लेकिन किसी ने यह हिमाकत नहीं की की सावरकर के बारे में गलत पढ़ाया जाए।

गोविंद सिंह डोटासरा जीवन परिचय Biography of Govind Singh Dotasra

गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार,पर्यटन एवं देवस्थान विभाग राज्य मंत्री हैं।राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा की जाति -गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान की प्रमुख किसान कौम जाट जाति से हैं।इनका जन्म महान कवि कृपाराम जी जन्मभूमि गांव कृपाराम जी की ढाणी में हुआ।

गोविंद सिंह डोटासरा का राजनैतिक सफर गोविंद सिंह डोटासरा ने छात्र राजनीति के बाद युवा कांग्रेस में सक्रिय कार्य किया।

सर्वप्रथम गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत घिरनियाँ बड़ा के वार्ड से पंचायत समिति सदस्य के लिए चुने गए।इसके बाद लक्ष्मणगढ़ (सीकर)के प्रधान बने।फिर लक्ष्मणगढ़ से लगातार तीन बार विधायक बने।

सरकार ने गलत तथ्यों को पुस्तकों से हटाया है। भाजपा ने विद्यार्थियों पर अपनी मानसिकता थोपने की कोशिश की थी। शहीदों के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी भी शहीदों के पाठ नहीं जोड़े।

12 वीं के इतिहास की पुस्तक के लेखक कहना है कि पुस्तकों में गलत तथ्य कुछ भी नहीं जोड़ा गया है।

BJP ने दी उपाध्याय व सावरकर को तवज्जो

पिछली भाजपा सरकार ने NCERT पाठ्यक्रम को हटाकर उसके स्थान पर नई पुस्तकें लागू कर दी थी। इन पुस्तकों में गणित, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजोपोगी योजनाएं पुस्तक काफी विवादित रही। गणित की पुस्तकों में जहां गलतियों की भरमार थी वहीं राजनीति विज्ञान और इतिहास की पुस्तकों में गांधी और नेहरू के मुकाबले दीनदयाल उपाध्याय, सावरकर और पीएम नरेन्द्र मोदी को तरजीह देने पर काफी विवाद हुआ था। ‘समाजोपयोगी योजनाएं’ नामक पुस्तक में राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का जिक्र था जो राजस्थान के सामान्य ज्ञान हेतु उपयोगी पुस्तक ‘राजस्थान अध्ययन’ को हटाकर लागू की गई थी।

कितना हुआ है बदलाव

कक्षा 9 से 12 तक की ‘समाजोपयोगी योजनाएं’ पुस्तक के अलावा पुराने पाठ्यक्रम की किसी भी पुस्तक को पूरी तरह नहीं बदला गया है। सूत्रों के अनुसार कक्षा नवीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक के भाग दो में दो नए पाठ शामिल किए गए है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षा, शौर्य परम्परा व वीर सैनिकों की शौर्य गाथाएं और विधिक जागरुकता के पाठ शामिल किए गए है।

ताज़ा विवाद इन तथ्यों को लेकर है

महाराणा प्रताप की पराजय विवाद: दावा किया जा रहा है कि कक्षा बारहवीं की इतिहास की संशोधित पुस्तक के अनुसार हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की पराजय हुई थी और इस पराजय के कारणों में प्रताप में धैर्य की कमी, परम्परागत युद्ध शैली आदि थे। भाजपा सरकार के पुराने पाठ्यक्रम में इस युद्ध में प्रताप की जीत का दावा किया गया था। ऐसे में विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहता।हकीकत: इधर, शिक्षा राज्यमंत्री ने संशोधित पाठ्यक्रम में ऐसे तथ्य होने से इंकार करते हुए आरोपों को निराधार बताया है।

जौहरविवाद: कक्षा आठवीं की अंग्रेजी की पुुस्तक में चित्तौड़ दुर्ग पर लिखी गई कविता के पाठ में जौहर का चित्र दिया गया था। कुछ शिक्षकों का तर्क है कि कविता में जौहर का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया था।

हकीकत: संशोधित पाठ्यक्रम में कविता को बरकरार रखते हुए ‘जौहर’ के स्थान पर ‘चित्तौड़ दुर्ग’ का चित्र दिया गया है। विपक्ष ‘जौहर’ के चित्र को हटाने का विरोध कर रहा है। पाठ्यक्रम कमेटी का कहना है कि कविता चित्तौड़ दुर्ग पर है, इसलिए दुर्ग का चित्र शामिल किया है।

वीर सावरकरविवाद: कक्षा दसवीं की सामाजिक विज्ञान पुस्तक में विनायक दामोदर सावरकर का जीवन परिचय दिया गया था। भाजपा नेताओं का तर्क है कि इसे हटा दिया गया है। जबकि कुछ और है।

हकीकत: संशोधित पाठ्यक्रम में सावरकर के पुराने विवरण को बरकरार रखते हुए यह तथ्य अतिरिक्त जोड़ दिया कि जेल से रिहा होने के लिए सावरकर ने ब्रिटिश सरकार के सामने दया याचिकाएं प्रस्तुत की थी।

इतिहासकारों का दावा है कि यह तथ्य ऐतिहासिक रूप से सही है लेकिन भाजपा से जुड़े नेताओं ने दया याचिकाओं के जिक्र का विरोध किया है।

दावे हुए लेकिन नहीं हुई तुलना

भाजपा शासन में मध्यकालीन भारतीय इतिहास के वर्णन से मुस्लिम शासकों का क्रमबद्ध इतिहास हटा दिया गया था। तत्कालीन शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने दावा किया था कि पाठ्यक्रम मेें अकबर के स्थान पर प्रताप को महान् पढ़ाया जाएगा। लेकिन दसवीं और बारहवीं की पुस्तकों में कहीं भी प्रताप के नाम के साथ महान नहीं लिखा गया। अब कांगे्रस राज में भाजपा इसी शब्द को लेकर सियासत करने पर तुली है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मौजूदा विवाद ऐतिहासिक तथ्यों की अपेक्षा राजनीतिक विचारधाराओं का टकराव है। ऐसा कोई नया तथ्य नहीं जोड़ा गया है जिसकी पुष्टि इतिहास नहीं करता हो। कक्षा 7वीं, दसवीं और बारहवीं की तीनों पुस्तकों में प्रताप के बारे में एक जैसी ही जानकारी व तथ्य दिए गए है। महाराणा प्रताप की हार का कहीं भी उल्लेख नही किया गया है। -अरविन्द भास्कर, 12 वीं इतिहास पुस्तक के लेखक

प्रदेश का हर युवा और अभिभावक चाहता है कि पुस्तकों में उसको सही जानकारी मिले। उन्ही की मंशा के अनुसार कांग्रेस सरकार ने गलत तथ्यों को पुस्तकों से हटाया है। भाजपा ने विद्यार्थियों पर अपनी मानसिकता थोपने की कोशिश की थी। शहीदों के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी भी शहीदों के पाठ नहीं जोड़े। -गोविंद सिंह, शिक्षा राज्य मंत्री

क्या कहते हैं शिक्षक संघ
पाठ्यक्रम निर्धारण करना शिक्षाविदों का विषय है लेकिन सरकारें अपनी विचारधारा का प्रचार करने के लिए पाठ्यक्रम को हथियार के रूप में काम में लेने लगी है। इतिहास को इतिहास के आधार पर ही लिखना चाहिए। तोड़ मरोडकऱ इतिहास कतई प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। इतिहास से देश का भविष्य तय होता है इसलिए हमारे रीयल हीरो को पाठ्यक्रम में जोड़ा जाना चाहिए। अपने बचाव में माफीनामा लिखने वालों को नहीं ,फांसी के फंदों को चूमने वालों को पाठ्यक्रम में स्थान दिया जाना चाहिए। -उपेन्द्र शर्मा प्रदेश महामंत्री, राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत)

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -