- Advertisement -
HomeRajasthan Newsकांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

- Advertisement -

आजकल राजस्थान , कोटपूतली (जयपुर)। कोटपूतली के सरुंड थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने बीती देर रात सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर जान दे दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

सरुंड थाने में तैनात कांस्टेबल संजय कुमार ड्राइवर के पद पर तैनात था। बीती रात को हाईवे पर व अपनी साथियों के साथ गश्त पर था। रास्ते में वह परिजनों से मिलने की कहकर गया था। फायर की आवाज सुनकर उसके साथी वहां पहुंचे तो संजय को लहूलुहान हालत में मिला। संजय ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। पुलिसकर्मियों ने उसे बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने परजयपुर रेफर कर दिया गया,लेकिन उसनेरास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छह साल पहले ही हुई थी शादी
संजय कुमार की छह सालपहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी बीकानेर में कांस्टेबल पद पर तैनात है। मनमुटाव के चलते दोनों में संबंध अच्छे नहीं थे। इसीलिए उनके डाइवोर्स की प्रक्रिया चल रही थी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -