कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का दावा, किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं कांग्रेस के 20 विधायक
आजकल भारत / बेंगलुरु। कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा ने ट्वीट किया है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी से नाखुश 20 विधायक किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक की राजनीति में कई बदलाव होंगे। किसी भी क्षण कुछ भी हो सकता है। पार्टी के बीस से अधिक विधायकों की सरकार के बारे में अच्छी राय नहीं है। हम इंतजार कर रहे हैं।
येदियुरप्पा पहले ही कई बार कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अधिक से अधिक सीटें जीतेगी और राज्य की गठबंधन सरकार अपनी पहचान खो देगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में मांग है कि सिद्धारमैया फिर से राज्य में मुख्यमंत्री बनें। भाजपा अपने लाभ के लिए स्थिति का उपयोग कर सकती है।