- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatआज मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार,नजर आया चाँद। राष्ट्रपति कोविंद ने दी...

आज मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार,नजर आया चाँद। राष्ट्रपति कोविंद ने दी देश को बधाई

- Advertisement -

आजकलराजस्थान

रमजान के महीने के बाद ईद का त्योहार आज देश भर में मनाया जाएगा। मंगलवार को चांद दिखते ही यह तय हो गया। ईद को लेकर पूरे देश में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बाजार सज चुके हैं, सेवइयों और मिठाइयों की खरीदारी की जा रही है। रमजान का पवित्र महीना ईद के साथ समाप्त होता है। पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व ईद-उल-फितर नाम से भी जाना जाता। है। आजकलराजस्थान टीम देशवासियों को ईद की बधाई देती है।

30 दिनों तक रमजान का पाक महीना चलता है और ईद के साथ इस महीने का समापन होता है। लेकिन, इस बार ईद पांच जून को है जिसके चलते इस बार रमजान का महीना 29 दिनों का ही था। मानते हैं कि पहली बार ईद 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनते हैं और अपने से छोटों को ईदी दी जाती है और सभी गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं।

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दिया बधाई संदेश

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ईद की बधाई देते हुए कहा, ‘रमजान के पवित्र महीने के समापन को चिह्नित करते हुए यह त्योहार दान, बंधुत्व और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस दिन हम अपने आपको इन शाश्वत मूल्यों के लिए फिर से समर्पित करें जो हमारी सभ्यता की विशेषता हैं।’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और भारत व विदेशों में अपने मुस्लिम भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

राजधानी दिल्ली में नहीं दिखा चांद

हालांकि, राजधानी दिल्ली में चांद नहीं दिखा, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में चांद दिखा। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी बुधवार को ईद का त्यौहार मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से चांद दिखने की तस्दीक हुई है। 

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि कोलकाता और पटना समेत कई इलाकों, उत्तर प्रदेश के संभल और बनारस में, असम के अलावा कई जगहों से चांद के दीदार होने की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर बुधवार को इस्लामी कलैंडर के 10 वें महीने शव्वाल की पहली तारीख होने का एलान किया गया है। शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -